अपना घर आश्रम में हाेगी 50 नए बेड की व्यवस्था : सदानंद महाराज

WhatsApp Channel Join Now
अपना घर आश्रम में हाेगी 50 नए बेड की व्यवस्था : सदानंद महाराज


रांची, 13 जनवरी (हि.स.)। प्रणामी ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी डॉ सदानंद महाराज अपना घर आश्रम में मंगलवार काे पहुंचे।

इस अवसर पर सदानंद महाराज ने दिव्यांग और निराश्रितजनों को अपने हाथों से भोजन कराया और सेवा कार्य में लगे सभी कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद दिया। मौके पर उन्होंने कहा कि शीघ्र ही ट्रस्ट की ओर से आश्रम में दिव्यांगों की संपूर्ण देखरेख के लिए 50 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा कि समाज के उपेक्षित वर्ग की सेवा ही सच्चे धर्म का मार्ग है और इसी मार्ग पर चलकर ईश्वर की कृपा प्राप्त की जा सकती है।

मौके पर उन्होंने विगत 20 माह से संचालित इस आश्रम में रह रहे दिव्यांग और निराश्रित और सेवादारों से भेंट कर उनकी दिनचर्या, देखभाल और उपचार से जुड़ी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। आश्रम की स्वच्छता, सुव्यवस्थित सेवा और समर्पण भाव को देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया एवं इसे ईश्वर के साक्षात दर्शन के समान बताया।

मौके पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, प्रवक्ता संजय सर्राफ सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story