न्यूरोसर्जरी से पांच किलो का सर्वाइकल ट्यूमर निकाला

WhatsApp Channel Join Now
न्यूरोसर्जरी से पांच किलो का सर्वाइकल ट्यूमर निकाला


रांची, 20 फ़रवरी (हि.स.)। सदर अस्पताल रांची में शुक्रवार को न्यूरोसर्जरी विभाग ने एक अत्यंत जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। डॉ विकास कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने 54 वर्षीय मरीज के गर्दन-पीठ (सर्वाइको-डॉर्सल) हिस्से में पिछले 17 वर्षों से बढ़ रहे करीब पांच किलोग्राम वजनी सर्वाइकल ट्यूमर को निकाल दिया।

मरीज को लंबे समय से असहनीय दर्द, भारीपन और सामान्य गतिविधियों में गंभीर कठिनाई हो रही थी। ट्यूमर के अत्यधिक बढ़ जाने से सिर झुकाना, बैठना और सोना तक मुश्किल हो गया था।

सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार ने इसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों में भी जटिल और गंभीर बीमारियों का उन्नत उपचार संभव है। डॉ. विकास कुमार ने बताया कि सर्जरी के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव की आशंका, महत्वपूर्ण नसों और मांसपेशियों की सुरक्षा और त्वचा पुनर्निर्माण जैसी चुनौतियों का आधुनिक तकनीक से सफल प्रबंधन किया गया।

उप अधीक्षक डॉ बिमलेश सिंह ने कहा कि यह ऑपरेशन सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में उपलब्ध विशेषज्ञता और संसाधनों का प्रमाण है।

उल्लेखनीय है कि मरीज पहले कई बड़े अस्पतालों में परामर्श ले चुका था, जहां जटिलता के कारण सर्जरी नहीं हो पाई थी। ऑपरेशन टीम में डॉ निरज, डॉ वसुंधा, डॉ ज्योतिका, डॉ अंचल सहित नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य लाेग शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story