देशप्रिय क्लब में 21-22 नवंबर को 30वीं ऑल इंडिया इंटर स्कूल एवं क्लब योग चैंपियनशिप

WhatsApp Channel Join Now
देशप्रिय क्लब में 21-22 नवंबर को 30वीं ऑल इंडिया इंटर स्कूल एवं क्लब योग चैंपियनशिप


-देशभर के प्रतिभागी दिखाएंगे योग कौशल, 20-20 योगासन प्रतियोगिता होगी मुख्य आकर्षण

रांची, 20 नवंबर (हि.स.)। रांची योग कल्चर के तत्वावधान में 21 और 22 नवंबर को देशप्रिय क्लब में 30वीं ऑल इंडिया इंटर स्कूल एवं क्लब योग चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के साथ चित्रांकन कार्यक्रम भी आयोजित होगा। दोनों दिन सुबह 9:30 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।

रांची योग कल्चर के इंद्रजीत चक्रवर्ती ने शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वर्ल्ड योगा सोसाइटी, कोलकाता की निर्णायक मंडली प्रतियोगिता का निरीक्षण करेगी।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को योग ज्योति, योगानंद, योग सौंदर्य और योग शक्ति के विशेष टाइटल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का मुख्य आकर्षण 20-20 योगासन प्रतियोगिता होगी।

चक्रवर्ती ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर देना करना है।

आयोजन में योगदा सत्संग सोसाइटी के स्वामी निर्मलानंद जी, ब्रह्मचारी नारायणानंद जी, बाबा स्वामी दिव्यानंद जी महाराज, मुरारी लाल गुप्ता, देशप्रिय क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमल बसु और सचिव प्रणब चौधरी उपस्थित रहेंगे।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780598 Articles

Share this story