राष्ट्रीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के 50 मीटर रिकर्व श्रेणी में सीआईएसएफ के नितिन ने जीता स्वर्ण पदक

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के 50 मीटर रिकर्व श्रेणी में सीआईएसएफ के नितिन ने जीता स्वर्ण पदक


रांची, 23 अक्टूबर (हि.स.)।

झारखंड पुलिस की मेजबानी में रांची के खेलगांव में हो रहे 15 वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026–27 के अंतर्गत शुक्रवार को रिकर्व पुरुष, कंपाउंड पुरुष, रिकर्व महिला, इंडियन राउंड पुरुष एवं कंपाउंड महिला वर्गों में प्रतियोगिताएं हुईं।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

रिकर्व पुरुष वर्ग: 50 मीटर स्पर्धा में सीआईएसएफ के नितिन कुमार यादव (337 अंक) ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश पुलिस के श्रेय भारद्वाज (337 अंक) ने रजत और असम राइफल्स के एन. सुभाचंद्रा मीतेई (334 अंक) ने कांस्य पदक जीता।

वहीं 30 मीटर में आईटीबीपी के नीरज (354 अंक) प्रथम, सीआईएसएफ के नितिन कुमार यादव (352 अंक) द्वितीय और असम राइफल्स के एन. सुभाचंद्रा मीतेई (350 अंक) तृतीय रहे।

समग्र परिणाम में आईटीबीपी के नीरज (1355 अंक) ने स्वर्ण, बीएसएफ के चमन सिंह (1340 अंक) ने रजत तथा आईटीबीपी के मुकेश बोरो (1338 अंक) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

कंपाउंड पुरुष वर्ग: 50 मीटर (प्रथम चरण) में राजस्थान पुलिस के रजत चौहान (354 अंक) ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरव दलाल (350 अंक) ने रजत और महाराष्ट्र पुलिस के शिवशंकर सखाराम लांडकर (348 अंक) ने कांस्य पदक जीता।

50 मीटर (द्वितीय चरण) में रजत चौहान (356 अंक) प्रथम, गौरव दलाल (351 अंक) द्वितीय एवं असम राइफल्स के लैशराम योहेनबा सिंह (349 अंक) तृतीय रहे।

समग्र परिणाम में रजत चौहान (710 अंक) ने स्वर्ण, गौरव दलाल (701 अंक) ने रजत तथा सीआरपीएफ के भगवान दास (695 अंक) ने कांस्य पदक हासिल किया।

रिकर्व महिला वर्ग: 50 मीटर में सीआईएसएफ की बासंती महतो (326 अंक) ने स्वर्ण, सीआईएसएफ की अवनी (324 अंक) ने रजत और बीएसएफ की गुंजन कुमारी (320 अंक) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

30 मीटर में बीएसएफ की अमीषा चौरसिया (348 अंक) प्रथम, आईटीबीपी की असृता बिरुली (348 अंक) द्वितीय एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की सुमन चौधरी (347 अंक) तृतीय रहीं।

समग्र परिणाम में बासंती महतो (1336 अंक) ने स्वर्ण, असम राइफल्स की प्रमिला दैमरी (1314 अंक) ने रजत और बीएसएफ की गुंजन कुमारी (1293 अंक) ने कांस्य पदक जीता।

इंडियन राउंड पुरुष वर्ग: प्रथम चरण में आईटीबीपी के गौरव संजयराव चांदने (346 अंक) ने स्वर्ण, महाराष्ट्र पुलिस के अतुल लक्ष्मण पाटिल (341 अंक) ने रजत और बीएसएफ के एस. बसंता सिंह (338 अंक) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

द्वितीय चरण में आईटीबीपी के गौरव संजरराव चांदने (343 अंक) ने स्वर्ण, बीएसएफ के सुनील कुमार (339 अंक) ने रजत और उत्तर प्रदेश पुलिस के सौरभ मौर्य (336 अंक) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

समग्र परिणाम में आईटीबीपी के गौरव संजरराव चांदने (689 अंक) ने स्वर्ण, महाराष्ट्र पुलिस के अतुल लक्ष्मण पाटिल (675 अंक) ने रजत तथा आईटीबीपी के एस. बसंता सिंह (671 अंक) ने कांस्य पदक जीता।

कंपाउंड महिला वर्ग : 50 मीटर (प्रथम चरण) में सीआरपीएफ की अंशु (350 अंक) ने स्वर्ण, महाराष्ट्र पुलिस की मोनाली चंद्रहरश जाधव (349 अंक) ने रजत और महाराष्ट्र पुलिस की रेखा सखाराम लांडकर (349 अंक) ने कांस्य पदक जीता।

50 मीटर (द्वितीय चरण) में सीआरपीएफ की अंशु (351 अंक) ने स्वर्ण, पंजाब पुलिस की राज कौर (351 अंक) ने रजत और एसएसबी की कोमलप्रीत कौर (347 अंक) ने कांस्य पदक जीता।

समग्र परिणाम में अंशु (701 अंक) प्रथम, राज कौर (697 अंक) द्वितीय और महाराष्ट्र पुलिस की रेखा सखाराम लांडकर (694 अंक) तृतीय रहीं।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का परिचय दिया। यह राष्ट्रीय आयोजन विभिन्न राज्यों एवं केंद्रीय पुलिस संगठनों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आपसी सौहार्द, एकता एवं खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765779 Articles

Share this story