कारवां 2.0 के राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर के कलाकार होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
कारवां 2.0 के राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर के कलाकार होंगे शामिल


रांची, 27 नवंबर (हि.स.)। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के 16वें राष्ट्रीय अधिवेशन कारवां 2.0 को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर तैयारियां जारी हैं। 17 से 20 दिसंबर 2026 तक रांची में आयोजित होने वाले इस चार दिवसीय अधिवेशन को लेकर शुक्रवार को रांची में बैठक हुई।

बैठक में बताया गया कि आयोजन में देशभर से हजारों प्रतिनिधि शामिल होंगे। चर्चित कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। अधिवेशन की मेजबानी कर रही मारवाड़ी युवा मंच की रांची शाखा के पदाधिकारी और सदस्य आयोजन को भव्य बनाने में जुटे हैं।

आयोजन की रूपरेखा, तैयारियों और प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई।

इस अवसर पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम जैन ने कहा कि कारवां 2.0 देशभर के मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों के लिए संगठनात्मक एकता, संवाद और सामाजिक समर्पण का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चाईबासा में भी रुंगटा स्टील ग्रुप के निदेशक और समाजसेवी मुकुंद रूंगटा से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। मुकुंद रूंगटा पूर्व में मंच के राष्ट्रीय पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया, हर्ष सुल्तानिया, प्रवीण जैन छाबड़ा, विशाल पाड़िया, अर्जुन सिंघानिया और अमित शर्मा मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784450 Articles

Share this story