रांची में 14 अप्रैल को 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन'

WhatsApp Channel Join Now

रांची, 13 अप्रैल (हि.स.)। 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को लेकर 14 अप्रैल को रांची लोकसभा क्षेत्र स्तर पर “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” का आयोजन किया जाएगा।

भारत सरकार के निर्देशानुसार मोराबादी स्थित आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में चार हजार से अधिक महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाएं भाग लेंगी।

सम्मेलन के बाद एक विशाल पदयात्रा का भी आयोजन किया गया है। यह पदयात्रा दोपहर 3 बजे मोराबादी से शुरू होकर जयपाल सिंह स्टेडियम तक जाएगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करना है।

आयोजकों के अनुसार, यह सम्मेलन महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।----------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story