रांची नगर निगम के मजदूराें का प्रदर्शन 14 को

WhatsApp Channel Join Now

रांची, 13 मई (हि.स.)।

झारखंड नगर निकाय मजदूर यूनियन की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम के मजदूर 14 मई को श्रम भवन के समक्ष प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी यूनियन के अध्यक्ष भवन सिंह ने बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

उन्होंने बताया कि सभी प्रदर्शनकारी मजदूर दोपहर में मेकन गेट के समीप एकत्र होंगे। वहां से श्रम भवन के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में नगर निगम के दैनिक मजदूर क्षाैर ठेका कर्मियों के शामिल होने की संभावना है।

यूनियन की प्रमुख मांगों में झारखंड उच्च न्यायालय के निर्णय पर मजदूरों का स्थायीकरण, बोनस, छुट्टी, मातृत्व अवकाश, धुलाई भत्ता, डीए एरियर का भुगतान और काम से हटाए गए मजदूरों की पुनर्बहाली शामिल है। इसके अलावा न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने, चालकों को 24 हजार और हेवी ड्यूटी चालकों को 26 हजार रुपये वेतन देने की मांग भी उठाई जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story