पतरातू डैम में बना फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और म्यूजिकल फाउंटेन, मंत्री ने किया उदघाटन

WhatsApp Channel Join Now
पतरातू डैम में बना फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और म्यूजिकल फाउंटेन, मंत्री ने किया उदघाटन


पतरातू डैम में बना फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और म्यूजिकल फाउंटेन, मंत्री ने किया उदघाटन


पतरातू डैम में बना फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और म्यूजिकल फाउंटेन, मंत्री ने किया उदघाटन


पतरातू डैम में बना फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और म्यूजिकल फाउंटेन, मंत्री ने किया उदघाटन


पतरातू डैम में बना फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और म्यूजिकल फाउंटेन, मंत्री ने किया उदघाटन


रामगढ़, 16 जुलाई (हि.स.)। पर्यटन के क्षेत्र में पतरातू पूरे झारखंड का दिल माना जाता है। पर्यटन विभाग ने गुरुवार को पतरातू में दो बड़ी योजनाओं का उद्घाटन कर पर्यटकों को सौगात दी है। पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने गुरुवार को पतरातू पहुंचे और यहां म्यूजिकल फाउंटेन और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट्स का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटकों को यह सौगात दी गई है। म्यूजिकल फाउंटेन और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में 50 मिनट तक पर्यटक राइड कर सकते हैं। मयूराक्षी और कोयल नाम से बनाए गए फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में राइड दौरान उन्हें स्नैक्स भी उपलब्ध कराया जाएगा। पतरातू झील की खूबसूरती का लुत्फ पर्यटक उठाएंगे। दिन में चलने वाला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट यहां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा।

पर्यटन मंत्री संदीप कुमार सोनू ने बताया कि दिन में झील का सैर सपाटा करने के बाद रात में म्यूजिकल फाउंटेन चार चांद लगाएगा। पर्यटक यहां दिन भर होने वाली गतिविधियों में शामिल होते हैं, लेकिन रात में उनके मनोरंजन के लिए कुछ भी नहीं होता। यह बेहद आकर्षक साबित होगा।

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की अपार संभावनाओं से परिपूर्ण राज्य है। राज्य सरकार की ओर से पर्यटन स्थलों के विकास एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। पतरातू डैम झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है और यहां विकसित की जा रही आधुनिक सुविधाओं से पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। मंत्री ने कहा कि पर्यटन के विकास से न केवल राज्य की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होती है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं। पतरातू डैम परिसर में विकसित की गई इन नई सुविधाओं से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी और क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

कार्यक्रम में पहुंची बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि कई राज्यों में म्यूजिकल फाउंटेन उन्होंने देखा है। पतरातू डैम में इसे लगाने के लिए उन्होंने भी पहल की थी। आज उनके गठबंधन की सरकार ने पर्यटकों को यह सौगात दी है। उन्होंने कहा कि पतरातू में सिर्फ झारखंड से ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेशों से भी लोग आकर यहां की झील और बोटिंग का मजा लेते हैं। म्यूजिकल फाउंटेन उन्हें एक अलग ही आनंद देगा।

कार्यक्रम में पहुंचे बड़का गांव विधायक रोशन चौधरी ने म्यूजिकल फाउंटेन और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के उद्घाटन की सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री का यह कार्य काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि डैम के किनारे काफी जगह है, जहां और भी विकास के कई कार्य हो सकते हैं। इसके अलावा डैम के आसपास रियाडा की जमीन पर स्थापित फैक्ट्री पतरातु की खूबसूरत वादियों में प्रदूषण फैला रहे हैं। उसपर भी पर्यटन विभाग को ध्यान देना चाहिए।

इस अवसर पर रामगढ़ विधायक ममता देवी, डीसी ऋतुराज, डीएफओ नीतिश कुमार, प्रबंध निदेशक जेटीडीसी, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story