मुरी में किशोरी का शव झाड़ियों से बरामद, परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की जताई आशंका

WhatsApp Channel Join Now
मुरी में किशोरी का शव झाड़ियों से बरामद, परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की जताई आशंका


रांची, 19 अक्टूबर (हि.स.)। रांची जिले के मुरी ओपी क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एक किशोरी का शव गांव के बाहर झाड़ियों से बरामद किया गया। परिजनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जता रही है। हालांकि, दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

ग्रामीणों के अनुसार, करीब 17 वर्ष नौ महीने की किशोरी रविवार, 18 अक्टूबर को अपने सात वर्षीय चचेरे भाई के साथ भैया-भाभी के घर जाने की बात कहकर निकली थी। कुछ देर बाद बच्चा खून से लथपथ हालत में घर पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने किशोरी की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उसका शव गांव के बाहर झाड़ियों में मिला।

घटना की सूचना मिलने पर मुरी ओपी पुलिस और सिल्ली के पुलिस अपाधीक्षक (डीएसपी) घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

मुरी ओपी प्रभारी विकास कुमार पासवान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763700 Articles

Share this story