हत्या का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
हत्या का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार


रांची, 29 अगस्त (हि.स.)। रांची के कोतवाली थाना ने उपेंद्र कुमार मिश्रा हत्यकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने हत्या और लूट सहित एक ही रात में हुई तीन आपराधिक घटनाओं में शामिल दो आरोपितों सुजीत कुमार गुप्ता उर्फ पीटर, विद्या नगर निवासी और राकेश कुमार यादव, निवासी सुखदेव नगर को गिरफ्तार किया है।

सिटी एसपी पारस राणा ने शनिवार को बताया कि 26 अगस्त को औघड़ बाबा आश्रम के बगल झाड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद मृतक की पहचान उपेंद्र कुमार मिश्रा (32), निवासी कुम्हार टोली सुखदेवनगर के रूप में हुई।

परिजनों के आवेदन पर कोतवाली थाना में हत्या और मोबाइल और बाइक लूट का मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस को उसी रात अरगोड़ा थाना क्षेत्र में हुई दो अन्य घटनाओं की जानकारी मिली। सहजानंद चौक के पास एक ट्रक चालक को चाकू मारकर मोबाइल लूटने और बसंत बिहार रोड नंबर-5 स्थित निर्माणाधीन भवन में घुसकर मोबाइल चोरी की घटनाएं शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story