हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार


हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार


रांची, 09 मई (हि.स.)। रांची पुलिस ने टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में अभिजीत तिवारी की हुई हत्या का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में विशाल राम,

सन्नी मिंज और आकाश सुजय बेक शामिल है। इनके पास से स्कूटी होंडा एक्टिवा आई , तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने शनिवार को बताया कि टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में 18 अप्रैल की रात्रि में सिपाही नदी के किनारे मिलिट्री डेयरी फार्म के पास अभिजीत तिवारी की हत्या से संबंधित घटना के संबंध में अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

मामले का खुलासा करने के लिए वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम अमर पांडेय के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में गठित छापेमारी टीम ने तकनीकी आसूचना एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मामला का खुलासा किया। घटना में शामिल अपराधकर्मियों को चिन्हित करने एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी किये जाने के क्रम में 04 अपराधकर्मियों को चिन्हित किया गया, जिनमें से तीन को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी को बरामद कर विधिवत जब्त किया गया है। आरोपितों ने अपने-अपने बयान में बताया गया कि नामकुम थाना क्षेत्र में जोरार स्थित बधवा ग्राउंड में शराब के सेवन के दौरान रात्रि में अभिजीत तिवारी उर्फ किट्टू उक्त ग्राउंड में आया, तथा अपने पूर्व परिचित आकाश सुजय बेक से जबरदस्ती शराब एवं बीयर मांगने लगा। सुजय की ओर से शराब नहीं दिये जाने के कारण मृतक अभिजीत तिवारी के जरिए सुजय के साथ मारपीट की गई। साथ ही शराब की बोतलों को पैर से गिराकर नष्ट किया जाने लगा। साथ ही जबरन शराब की बोतल छीन कर पीने लगा तथा पूर्व में हुई मारपीट की घटना का हवाला देते हुए अभिजीत तिवारी के जरिए सुजय को धमकी भी दी गई। इसके बाद पूर्व से उक्त मैदान में सुजय एवं उसके साथ उपस्थित तीन लड़को के जरिए अभिजीत तिवारी के साथ भी मारपीट की गई। इसी क्रम में जमीन पर पटक कर अभिजीत का गर्दन दबा हत्या कर दी गई।

इसके बाद साक्ष्य छिपाने के नियत से ये लोग दो स्कूटी के माध्यम से मृत अभिजीत तिवारी उर्फ किट्टू को स्कूटी के बीच में बैठाकर सिपाही पुल के पास मिलिट्री डेयरी फार्म, आरागेट स्थित ग्राउंड में शव को फेंक कर भाग गये। घटना में शामिल अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story