झारखंड नगर निकाय चुनाव में शाम पांच बजे तक 61.84 प्रतिशत मतदान

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड नगर निकाय चुनाव में शाम पांच बजे तक 61.84 प्रतिशत मतदान


रांची, 23 फरवरी (हि.स.)। झारखंड में नगर निकाय चुनाव के तहत जारी मतदान का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। शाम पांच बजे तक राज्यभर में 61.84 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है।

झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने सोमवार को बताया कि सुबह 7:00 बजे से शाम पांच बजे तक लगभग 61.84 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है।----------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story