सांसद का सामूहिक विवाह नहीं आया काम, जनता ने नकारा : अंबा

WhatsApp Channel Join Now
सांसद का सामूहिक विवाह नहीं आया काम, जनता ने नकारा : अंबा


रामगढ़, 27 फ़रवरी (हि.स.)। नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार कुसुमलता कुमारी की जीत लगभग सुनिश्चित हो गई है। यह खबर जैसे ही मतगणना कक्ष से बाहर निकली, बड़कागांव के पूर्व विधायक अंबा प्रसाद उन्हें बधाई देने सीधे मतगणना हॉल में पहुंच गईं। यहां कांग्रेस के जितने भी वार्ड सदस्य ने जीत दर्ज की उनसे अंबा प्रसाद व्यक्तिगत तौर पर मिलीं। इसके अलावा जितनी भी महिला उम्मीदवारों ने नगर निकाय चुनाव में जीत हासिल की थी उन्हें भी मिलकर अंबा प्रसाद ने बधाई दी।

रामगढ़ कॉलेज में मीडिया से बात करते हुए अंबा प्रसाद ने हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि सीएसआर घोटाला कर 101 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया, फिर भी जनता ने उनकी नीतियों और गलत इरादों को नकार दिया। नगर निकाय जैसे छोटे चुनाव में भाजपा की करारी शिकस्त ने जनता का मिजाज स्पष्ट कर दिया है।

उन्हाेंने कहा कि सांसद का ढकोसला लोग समझ चुके हैं।

अंबा प्रसाद ने कहा कि जनता अब यह समझ गई है कि भाजपा किसके तेल में अपनी मछली भुन रही है। हजारीबाग और रामगढ़ का चुनाव परिणाम एक बड़ा संकेत दे रहा है। धरातल पर भाजपा का अस्तित्व अब खतरे में है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story