डीएवी में मदर्स डे पर मां के स्नेह को बच्चों ने किया नमन

WhatsApp Channel Join Now
डीएवी में मदर्स डे पर मां के स्नेह को बच्चों ने किया नमन


देवघर, 10 मई (हि.स.)। डीएवी पब्लिक स्कूल के गीता देवी परिसर में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस पर भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद कक्षा ०8 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों ने मां के प्रेम, त्याग और स्नेह को दर्शाते हुए गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण भावनात्मक और मधुर हो उठा। विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत माइम ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया, जबकि रंगारंग नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मां के सम्मान में भावपूर्ण कविता पाठ भी प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर अभिभावक और शिक्षक भावविभोर हो उठे। नन्हे बच्चों ने भी अपनी रचनात्मकता के माध्यम से मातृशक्ति को नमन किया। एलकेजी के बच्चों ने मां की तस्वीरों में रंग भरे, कक्षा 1 के विद्यार्थियों ने बुके तैयार किए, कक्षा ०2 के बच्चों ने पर्स बनाए, कक्षा ०3 से ०5 तक के विद्यार्थियों ने कोलाज और ग्रीटिंग कार्ड बनाए, जबकि कक्षा ०5 से ०7 तक के विद्यार्थियों ने गायन प्रस्तुत कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

मौके पर प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने कहा कि मां हमारे जीवन की प्रथम गुरु होती हैं और उनके योगदान को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने विद्यार्थियों को सदैव अपने माता-पिता का सम्मान करने तथा उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में संस्कार, संवेदनशीलता और पारिवारिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अभिषेक सूर्य, निशा किरण, दीपिका सिन्हा, नीलम चौधरी, राज रानी, मीनू चौधरी, कार्तिक राज, उर्वशी वत्स नहीं तान्या की भूमिका रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story