माता वैष्णो देवी मंदिर में दुर्गा सप्तमी को सजेगा मां का दरबार

WhatsApp Channel Join Now
माता वैष्णो देवी मंदिर में दुर्गा सप्तमी को सजेगा मां का दरबार


माता वैष्णो देवी मंदिर में दुर्गा सप्तमी को सजेगा मां का दरबार


माता वैष्णो देवी मंदिर में दुर्गा सप्तमी को सजेगा मां का दरबार


रामगढ़, 16 अक्टूबर (हि.स.)। शारदीय नवरात्र के अवसर पर शहर के झंडा चौक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में भक्ति की बयार बह रही है। मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सुबह और संध्या आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल होकर मां का आशीर्वाद ले रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को मंदिर परिसर में माता की चौकी का आयोजन किया जाएगा।

शनिवार की संध्या आयोजित माता की चौकी में श्री श्याम मंडल, रामगढ़ के भजन गायक कमल बगड़िया सहित अन्य गायक माता रानी के भजनों की प्रस्तुति देंगे। भक्ति गीतों से मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर होगा।

मंदिर परिसर में कलश स्थापना स्थल पर प्रतिदिन सुबह नौ बजे से पूजा-अर्चना हो रही है। मंदिर के पुजारी पंडित लीलाधर शर्मा यजमान मोहित धमीजा और उनकी पत्नी चांदनी धमीजा को विधि-विधान से पूजा करा रहे हैं। 18 अक्टूबर को हवन एवं कन्या पूजन होगा, जबकि 19 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से भंडारे में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762088 Articles

Share this story