झारखंड में 15 अक्टूबर तक सुबह में कोहरा और दिन में छाए रहेंगे बादल

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड में 15 अक्टूबर तक सुबह में कोहरा और दिन में छाए रहेंगे बादल


झारखंड में 15 अक्टूबर तक सुबह में कोहरा और दिन में छाए रहेंगे बादल


-बारिश थमने के बाद बढ़ी हल्की ठंड, तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट के आसार

रांची, 13 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में 15 अक्टूबर तक सुबह के समय कुहासा छाए रहने की संभावना है। वहीं, दिन में आंशिक बादल रहेंगे। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार, 16 अक्टूबर से मौसम साफ होने के आसार हैं। इसके बाद तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। पिछले दिनों लगातार हुई बारिश के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई।

इस अवधि में सबसे अधिक तापमान बहरागोड़ा में 38.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान लातेहार में 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इधर, मंगलवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से आंशिक बादल छाए रहे। दिन में बीच-बीच में धूप निकलने से हल्की गर्मी और उमस महसूस की गई।

मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम 22.5 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 31.2 और न्यूनतम 22.1 डिग्री तथा बोकारो में अधिकतम 31.5 और न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा चाईबासा में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।---------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760107 Articles

Share this story