बंगाल सहित तीन राज्यों में पीएम मोदी की नेतृत्व क्षमता की जीत : सुदेश

WhatsApp Channel Join Now
बंगाल सहित तीन राज्यों में पीएम मोदी की नेतृत्व क्षमता की जीत : सुदेश


रांची, 04 मई (हि.स.)। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में एनडीए और भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह ऐतिहासिक जनादेश एनडीए के विकास और विश्वास की जीत है।

उन्होंने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत नेतृत्व क्षमता को जनता का पूर्ण समर्थन दर्शाता है।

सुदेश ने आशा व्यक्त की कि नवनिर्वाचित सरकारें जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगी और समृद्धि और प्रगति की नई ऊंचाइयों को स्थापित करेंगी।

ममता बनर्जी के कुशासन का अंत : प्रवीण

आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के लंबे कुशासन का अंत हुआ और विकास एवं सुशासन के लिए जनता ने वोट दिया। प्रभाकर ने कहा कि बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है और उनके नेतृत्ववाली एनडीए सरकार के विकास पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि बंगाल लगातार विकास की दौड़ में पिछड़ता जा रहा था। अब इसके विकास को नई दिशा मिलेगी और घुसपैठ पर लगाम लगेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story