प्रधानमंत्री की अपील का असर : विधायक राज सिन्हा टोटो से पहुंचे कार्यक्रम में

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री की अपील का असर : विधायक राज सिन्हा टोटो से पहुंचे कार्यक्रम में


धनबाद, 16 मई (हि.स.)। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और देश में संभावित ईंधन संकट को लेकर प्रधानमंत्री की अपील का असर अब राजनीतिक गलियारों में भी दिखने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी की ओर से ईंधन बचत और अनावश्यक वाहनों के उपयोग से बचने की अपील के बाद धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा ने भी पहल की है। शनिवार को विधायक राज सिन्हा शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए टोटो से पहुंचे। विधायक को टोटो से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचते देख लोगों के बीच इसकी चर्चा होती रही।

मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में ईंधन की बचत करना देशहित में बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील केवल नेताओं के लिए नहीं बल्कि देश के हर नागरिक के लिए है और सभी लोगों को इसकी गंभीरता को समझना चाहिए।

उन्हाेंने कहा कि यदि अगर छोटी दूरी तय करनी है तो बड़े वाहनों का उपयोग करने से बचना चाहिए। वे खुद अधिकांश कार्यक्रमों में टोटो का इस्तेमाल करेंगे ताकि ईंधन की बचत हो सके और लोगों को भी एक सकारात्मक संदेश मिले। विधायक ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती खपत देश की अर्थव्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव डालती है। ऐसे समय में सार्वजनिक परिवहन, इलेक्ट्रिक वाहनों और साझा वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देना जरूरी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार झा

Share this story