जमीन विवाद से नाराज युवक 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, खुदकुशी की दी चेतावनी

WhatsApp Channel Join Now
जमीन विवाद से नाराज युवक 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, खुदकुशी की दी चेतावनी


जमीन विवाद से नाराज युवक 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, खुदकुशी की दी चेतावनी


चतरा, 24 अगस्त (हि.स.)। मयूरहंड अंचल कार्यालय और थाना की पुलिस से नाराज एक युवक सोमवार को जमीन विवाद को लेकर करमा स्थित करीब 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने का प्रयास किया।

मयूरहंड थाना क्षेत्र के पांचघारा निवासी मनोरंजन सिंह जमीन विवाद के मामले को लेकर टावर पर चढ़ा था। उसने कहा कि यदि समय रहते उसकी जमीन से संबंधित मामले में सुधार नहीं किया गया तो वह टावर से कूदकर जान दे देगा।

उसके दादी के नाम से रैयती जमीन में धारा 144 लगे होने के बावजूद कुछ लोग अवैध निर्माण कर रहे हैं। वह आहत होकर टावर पर चढ़ गया। मामले की सूचना पर डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह, बीडीओ, थाना प्रभारी राहुल दूबे सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने युवक को समझाते हुए उसकी शिकायत पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

देर शाम अधिकारियों से आश्वासन मिलने और उसकी फरियाद सुने जाने के बाद युवक टावर से नीचे उतर आया। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार जमीन विवाद को लेकर युवक लंबे समय से परेशान था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी

Share this story