विधायक रामसेवक सिंह ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा

WhatsApp Channel Join Now
विधायक रामसेवक सिंह ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा


देवघर, 20 मई (हि.स.)। पुरुषोत्तम मास की चतुर्थी तिथि के अवसर पर गोपालगंज के हथुआ विधायक राम सेवक सिंह ने अपनी पत्नी और पुत्र डॉ. पप्पू कुमार सहित सपरिवार बाबा बैधनाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। इस दौरान उनके तीर्थपुरोहित ने पूरे वैदिक रीति-रिवाज के साथ बाबा बैद्यनाथ का दर्शन-पूजन संपन्न कराया।

पूजा के विधायक सिंह ने बिहार और झारखंड की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। उल्लेखनीय है कि रामसेवक सिंह पूर्व में जनता दल (यूनाइटेड) के झारखंड प्रदेश प्रभारी भी रह चुके हैं। बाबा बैद्यनाथ के प्रति उनकी गहरी आस्था और झारखंड के प्रति विशेष संवेदनशीलता रही है।

इस अवसर पर जदयू के झारखंड प्रदेश प्रतिनिधि बेनी माधव झा, सतीश दास, पूर्व जिला अध्यक्ष कार्तिक कर्मैहे, निजी सहयोगी आदित्य कुशवाहा तथा हथुआ राज परिवार के पुरोहित बिंदेश्वरी पंडा के वंशज सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story