प्रदीप यादव और रंधीर सिंह कोर्ट में हुए हाजिर

WhatsApp Channel Join Now
प्रदीप यादव और रंधीर सिंह कोर्ट में हुए हाजिर


दुमका, 21 अप्रैल (हि.स.)। सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मंगलवार को गोड्डा के पोड़ैयाहाट से कांग्रेस के विधायक प्रदीप यादव और भाजपा के पूर्व विधायक रंधीर सिंह की कोर्ट में पेशी हुई।

दोनों नेता एमपी-एमएलए की विशेष न्यायाधीश मोहित चौधरी की अदालत में हाजिर हुए। मामले में अंतिम बहस हुई। मामले में अदालत का फैसला 04 मई को आएगा। यह मामला वर्ष 2010 का है जब दोनों नेता झारखण्ड विकास मोर्चा के तत्कालीन नेता थे। दोनों ने सूखाड़ के मुद्दे लेकर देवघर समहारणालय का घेराव किया था। जिसमें देवघर नगर थाना में मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में दोनों नेता सहित अन्य कार्यकर्त्ताओं पर प्रशासन की ओर से डिटेन किए गये तत्कालीन झाविमो कार्यकर्त्ता को केकेएम देवघर स्टेडियम से प्रशासन से छुड़ा कर ले जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में विधायक सहित 14 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Share this story