एनएचएम मुख्यालय में अभियान निदेशक करेंगे ध्वजारोहण

WhatsApp Channel Join Now
एनएचएम मुख्यालय में अभियान निदेशक करेंगे ध्वजारोहण


रांची, 14 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य मुख्यालय में तिरंगाध्वज फहराया जायेगा। कार्यक्रम नामकुम स्थित आरसीएच परिसर में सुबह 9:45 बजे होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा होंगे। वे राष्ट्रध्वज फहराकर सलामी देंगे।

स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर राज्य मुख्यालय में तैयारियां पूरी की जा रही हैं। एनएचएम के प्रशासी पदाधिकारी केवल कृष्ण अग्रवाल ने कार्यक्रम को लेकर आमंत्रण पत्र जारी किया है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में गरिमापूर्ण उपस्थिति दर्ज कराने का अनुरोध किया है। कार्यक्रम में एनएचएम के अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story