अदिति की बरामदगी को लेकर जेएलकेएम ने किया प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
अदिति की बरामदगी को लेकर जेएलकेएम ने किया प्रदर्शन


रांची, 20 मई (हि.स.)।

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की ओर से कोकर में 18 माह की बच्ची अदिति पांडेय की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर बुधवार को सदर थाना के समक्ष प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार को एसएसपी राकेश रंजन के नाम पर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बच्ची की अविलंब सकुशल बरामदगी, मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई और नियमित मॉनिटरिंग की मांग की गई।

मौके पर देवेन्द्र नाथ ने कहा कि पिछले 12 दिनों से बच्ची का लापता रहना अत्यंत गंभीर बात है। यह केवल एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि पूरे समाज और कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। प्रशासन इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शीघ्र सकुशल बरामदगी सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

मौके पर जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो, बच्ची के माता अंकिता पांडे, पिता मनीष पांडे सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story