श्री राम पावर प्लांट में भट्टी विस्फोट की सूचना निकली भ्रामक, फैक्ट्री इंस्पेक्टर ने सौंपी रिपोर्ट

WhatsApp Channel Join Now
श्री राम पावर प्लांट में भट्टी विस्फोट की सूचना निकली भ्रामक, फैक्ट्री इंस्पेक्टर ने सौंपी रिपोर्ट


रामगढ़, 27 अक्टूबर (हि.स.)। रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम पावर प्लांट में भट्टी ब्लास्ट करने की एक भ्रामक सूचना ने एक बार फिर अधिकारियों और प्लांट प्रबंधन को में हलचल पैदा कर दी। भ्रामक सूचना ऐसी फैली कि आम लोगों भी सकते में आ गए। जिस प्लांट में कुछ महीने पहले ही तीन मजदूरों की जान गई थी, वहां एक बार फिर भट्टी का फटना एक बहुत बड़ी घटना मानी जा रही थी। रामगढ़ डीसी ऋतुराज ने भी इस सूचना को बेहद गंभीरता पूर्वक लिया और कारखाना निरीक्षक राहुल कुमार को जांच करने का निर्देश दिया। लेकिन जांच में पूरा मामला ही उल्टा नजर आया। कारखाना निरीक्षक राहुल कुमार जब श्रीराम पावर प्लांट पहुंचे तो वहां भट्टी और उसके आसपास का पूरा एरिया सही सलामत था। उन्होंने वहां की तस्वीरें खींची और वस्तु स्थिति से डीसी को अवगत कराया। साथ ही दिन मजदूरों के घायल होने की बात कही जा रही थी, उनसे भी बात कर उन्होंने वरीय अधिकारियों को सूचना दी।

श्रीराम पावर प्लांट केजीएम रंजीत कुमार झा ने पूरी स्थिति को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात प्लांट में अचानक भट्टी बंद हुआ और वहां पर कार्यरत तीन-चार मजदूर घबरा गए। भट्टी वोल्टेज के फ्लकचुएशन की वजह से वहां लगे इक्विपमेंट क्रियाशील हो गए और उन्होंने तत्काल भट्टी की बिजली ही बंद कर दी। जिसकी वजह से वहां होने वाली किसी भी प्रकार की अनहोनी उसी समय टल गई। लेकिन वहां कार्यरत मजदूरों को इसका अंदाजा नहीं लग पाया। उन्हें लगा की भट्टी बंद हुई तो जरूर कुछ अनहोनी होगी। वह घबराहट में वहां से भागने लगे और सीढ़ियों के आसपास ही उन्हें मामूली चोटे लगी। तीनों मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद ही उनके घर सही सलामत भेज दिया गया। साथ ही फैक्ट्री भी नियमित स्थिति में चल रही है। उन्होंने इस भ्रामक खबर पर भी आपत्ति जताई और कहा कि किसी भी प्रकार की अनहोनी नहीं होने के बावजूद अफवाह पर ही लोगों ने टिप्पणियां शुरू कर दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767477 Articles

Share this story