हाईवा पर अपराधियों ने की फायरिंग , जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
हाईवा पर अपराधियों ने की फायरिंग , जांच में जुटी पुलिस


दुमका, 07 अप्रैल (हि.स.)। जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली रिंग रोड में कोयला रैक यार्ड के समीप बीती रात गोली चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार दुमका रिंग रोड से सटे रेलवे के कोयला साइडिंग से खाली कर लौट रहे एक हाईवा के चालक को रोककर कनपटी में हथियार सटाकर अपराधियों ने फायरिंग की और फरार हो गए। घटना के बाद ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने बैठक कर मुफ्फसिल थाना को लिखित आवेदन देकर इस घटना की जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की है। हाईवा चालक रौशन मांझी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कोयला रैक यार्ड के समीप जाम में फंसे होने के कारण समीप के एक लाईन होटल में खाना खाने के लिए उतरा। तभी गाड़ी के पास हल्ला सुना। वहीं गाड़ी को देखने के लिए पहुंचा कि अपराधियों ने फायरिंग कर दिया। गनीमत रही कि रायफल की गोली हाईवा के पीछे दूसरे खिड़की के शीशे पर लगी।

वहीं मामले को लेकर ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुजीत मुर्मू ने बताया कि इस मामले पर पुलिस को अविलंब कार्रवाई करनी चाहिए, अन्यथा बाध्य होकर मालिक ड्राइवर आंदोलन को बाध्य होंगे।

उल्लेखनीय है कि कुरुवा कोयला साइडिंग चलाने वाली बीजीआर कंपनी की लापरवाही से रिंग रोड पूरे रात जाम रहता है। जाम के कारण आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए एसोसिएशन बीजीआर के खिलाफ भी आंदोलन करने की बात कही है। फिलहाल इस मामले में मुफ्फसिल थाना की पुलिस जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। इससे गोलीबारी की घटना का कारण और संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Share this story