अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थाओं की समस्याओं को लेकर की बैठक

WhatsApp Channel Join Now
अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थाओं की समस्याओं को लेकर की बैठक


रांची, 05 मार्च (हि.स.)। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति मथारु के रांची स्थित आवास में गुरूवार को जनजातीय परामर्शदातृ परिषद झारखंड (टीएसी) के पूर्व सदस्य रतन तिर्की, अधिवक्ता मोनालिसा लकड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण कच्छप सिहत अन्य ने बैठक की।

इस दौरान उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण और अल्पसंख्यक स्कूल-कालेजाें की समस्याओं पर आयोग को ध्यान आकृष्ट कराया। इसके अलावे आयोग के उपाध्यक्ष के समक्ष राज्य के अल्पसंख्यक समुदायों की विभिन्न योजनाओं और अल्पसंख्यकों के लिए उपलब्ध राजकीय बजट और आदिवासियों-अल्पसंख्यकों के बीच स्पोर्ट्स खेलकूद सहित अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभा रहते चयनित नहीं होने पर चिंता जताई गई।

मौके पर उपाध्यक्ष ज्योति मथारु ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन देते हुए कहा कि इस संबंध में खेल विभाग के मंत्री और सरकार स्तर पर प्रस्ताव रखा जायेगा। इसके बाद में ज्योति मथारु ने मंत्री सुदीव्य मोनू से टेलीफोन पर बातचीत कर मामले की जानकारी दी। मंत्री ने मामले को लेकर जल्द बैठक कर समस्याएं दूर करने का आश्वासन दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story