नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार


नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार


बोकारो, 03 फ़रवरी (हि.स.)। पेटरवार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है। मामले को लेकर जरीडीह इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जितेंद्र यादव बिहार राज्य के रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र के चंदनपुर पंचायत के रेडिया गांव का रहने वाला है।

आरोपित ने सोमवार शाम को घर में अकेला पाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान बताया गया कि आरोपी युवक कोलकाता - वाराणसी सिक्स लेन एक्सप्रेस वे निर्माण कार्य में एचजीईएल कंपनी में पत्थर खनन करने वाले मशीन में ऑपरेटर के रूप में कार्य करता था ।

नाबालिग के घर के समीप एक किराए के मकान में रहता था। और उस नाबालिग के घर के कुंआ से बराबर पानी लाने जाता रहता था। नाबालिग बच्ची के माता-पिता मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपित ने उस नाबालिग के साथ घटना का अंजाम दिया। जिसकी जानकारी गांव वालों को मिलते ही गांव वालों ने उस आरोपित को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पेटरवार पुलिस को दी, पेटरवार पुलिस ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंची तो गांव वालों ने घटना की जानकारी देते हुए उस आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया । वहीं पेटरवार पुलिस ने कानूनी करवाई करते हुए पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपित का न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया ।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल कुमार

Share this story