एलपीजी को लेकर केंद्र सरकार की बैठक में शामिल होंगे इरफान

WhatsApp Channel Join Now
एलपीजी को लेकर केंद्र सरकार की बैठक में शामिल होंगे इरफान


रांची, 25 मार्च (हि.स.)। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, देश में एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार की ओर से 27 मार्च को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में शामिल होंगे।

मंत्री ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बैठक में सभी राज्यों के संबंधित मंत्री शामिल होंगे।

बैठक की अध्यक्षता पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर संयुक्त रूप से करेंगे। इसी कडी में उन्हें भी आमंत्रित किया गया है।

मंत्री ने कहा कि वे बैठक में राज्य की जमीनी स्थिति और आम लोगों पर बढ़ती कीमतों के प्रभाव की जानकारी देंगेे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story