मंत्री शिल्पी ने फादर बेनेदिक बारला से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
मंत्री शिल्पी ने फादर बेनेदिक बारला से की मुलाकात


रांची, 24 अक्टूबर (हि.स.)। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने बीते दिनों खूंटी में जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल फादर बेनेदिक बारला से शनिवार को पल्स हॉस्पिटल पहुंचकर मुलाकात की।

इस दौरान दोनों नेताओं ने फादर बारला के स्वास्थ्य की जानकारी ली। दोनों नेताओं ने फादर बारला के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और बंधु तिर्की ने इलाज कर रहे चिकित्सकों से बातचीत कर उनकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकों से फादर बारला को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। मंत्री शिल्पी तिर्की ने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करती हैं कि बेनेदिक बारला जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपने सामान्य जीवन में लौटें।

उल्लेखनीय है कि आरसी चर्च के फादर बेनेदिक बारला पर 20 अक्टूबर को जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766329 Articles

Share this story