मोबाईल की रोशनी में ऑपरेशन मामले में मंत्री ने किया चिकित्सा प्रभारी को निलंबित

WhatsApp Channel Join Now
मोबाईल की रोशनी में ऑपरेशन मामले में मंत्री ने किया चिकित्सा प्रभारी को निलंबित


रांची, 04 मई (हि.स.)।

मंत्री इरफान अंसारी ने सरायकेला के राजनगर अस्पताल में टॉर्च और मोबाइल की रोशनी में ऑपरेशन किए जाने की घटना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक को निलंबित कर दिया है।

मंत्री ने विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को ऐसे मामले में बिना किसी ढिलाई के कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सिविल सर्जन (सीएस) को भी सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता करें, नहीं तो उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने अस्पताल में डीजी सेट और इन्वर्टर जैसी वैकल्पिक बिजली व्यवस्था उपलब्ध होने के बावजूद इस तरह की घटना होने पर नाराजगी प्रकट की हैै। मंत्री ने सरायकेला के उपायुक्त को पूरे मामले की जांच करने और सदर अस्पताल का नियमित औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सतत निगरानी रखी जा सके।

साथ ही सभी एएनएम और जीएनएम को भी अपने कार्य के प्रति पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने दो टूक कहा कि आपको जनता की सेवा के लिए नियुक्त किया गया है, न कि लापरवाही के लिए। इस तरह की गैरजिम्मेदारी हरकत नहीं चलेगी। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story