भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत : इरफान

WhatsApp Channel Join Now
भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत : इरफान


जामताड़ा, 31 मार्च (हि.स.)। महावीर जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मिहिजाम स्थित जैन मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं से मुलाकात की और भगवान महावीर के आदर्शों को नमन करते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मंत्री बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का जीवन करुणा, प्रेम, अहिंसा और आत्मसंयम का प्रतीक है। समाज में हर किसी को उनके बताए गए मार्ग पर चलने की जरूरत है। उन्होंने महावीर जयंती की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व समाज में सहिष्णुता और एकता को मजबूत करता है। मंत्री ने जैन समाज के साथ अपने आत्मीय संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि वे समाज के हर सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की ओर से मिले स्नेह और सम्मान से वे भावुक और प्रेरित होते हैं।

कार्यक्रम में मुक्ता मंडल, अनिल जैन, अशोक जैन, आनंद जैन, मुन्ना जैन, विपिन जैन, प्रदीप जैन, प्रवीण गोधा, विकाश जैन, परवेज रहमान, कुदुस अंसारी, दानिश रहमान, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित जैन समाज के कई सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story