रक्षा राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के लिए किया आमंत्रित
Apr 24, 2026, 23:44 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रांची, 24 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने ऑड्रे हाउस रांची में आगामी 01 से 03 मई 2026 तक आयोजित होने वाले सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला-2026 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

