मंत्री दीपिका पांडेय को सखी मंडल की महिलाओं ने दिया तरबूज, मंत्री ने की सराहना

WhatsApp Channel Join Now
मंत्री दीपिका पांडेय को सखी मंडल की महिलाओं ने दिया तरबूज, मंत्री ने की सराहना


मंत्री दीपिका पांडेय को सखी मंडल की महिलाओं ने दिया तरबूज, मंत्री ने की सराहना


रांची, 25 अप्रैल (हि.स.)। ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री दीपिका सिंह पांडेय के रांची स्थित आवास पर शनिवार को तोरपा प्रखंड की सखी मंडल से जुड़ी कई महिलाओं ने मुलाकात की। इस दौरान महिलाओं ने मंत्री को खूद से उपजाई हुई तरबुज भेंट की। मंत्री ने महिलाओं के इस कार्य उपलब्धियों की जमकर सराहना की।

मुलाकात के दौरान सखी मंडल की दीदियों ने जैविक खेती और जैविक संसाधन केंद्र के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में उनके जैविक संसाधन केंद्र की आय 50 हजार रुपये से बढ़कर 6 लाख रुपये से अधिक हो गई है, जो उनकी मेहनत और संगठित प्रयास का परिणाम है।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा जैविक तरबूज की खेती के माध्यम से महिलाएं न सिर्फ अपनी आय बढ़ा रही हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रही हैं। यह पहल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग की ओर से महिलाओं के उत्पादों को उचित बाजार मूल्य दिलाने और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सखी मंडल की कई महिलाएं मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story