स्वास्थ्य मंत्री ने की कावरियों की सेवा, की मरीज की मदद

WhatsApp Channel Join Now
स्वास्थ्य मंत्री ने की कावरियों की सेवा, की मरीज की मदद


स्वास्थ्य मंत्री ने की कावरियों की सेवा, की मरीज की मदद


जामताड़ा, 03 अगस्त (हि.स.)। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सोमवार को सावन की पहली सोमवारी पर देवघर जानेवाले कांवरियों का मरहम पट्टी कर इलाज किया। इसके साथ ही मंत्री ने जामताड़ा जिले के रानीटांड़ गांव पहुंचकर लंबे समय से बीमार चल रहे कांग्रेस नेता तुंबा सोरेन के बड़े भाई शॉर्बे सोरेन से मुलाकात कर हाल चाल लिया। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें रांची रेफर करने का निर्देश दिया।

इस दौरान मंत्री ने संबंधित चिकित्सकों से बातचीत कर मरीज के इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। परिजनों को भरोसा दिलाया कि इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। मुलाकात के दौरान गांव के लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री को मरीज की स्थिति से अवगत कराया।

ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण परिवार काफी समय से परेशान था। मंत्री के हस्तक्षेप के बाद मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। मरीज के परिजनों ने उपचार की व्यवस्था कराने पर स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण, कांग्रेस कार्यकर्ता सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story