मनरेगाकर्मियों ने 90 दिनों से हड़ताल पर , लगाई मुख्यमंत्री से गुहार

WhatsApp Channel Join Now
मनरेगाकर्मियों ने 90 दिनों से हड़ताल पर , लगाई मुख्यमंत्री से गुहार


देवघर, 12 जून (हि.स.)। झारखंड के मनरेगा कर्मियों की जारी हड़ताल के बीच संघ के उपाध्यक्ष जितेंद्र झा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को पत्र भेजकर शीघ्र समाधान की मांग की है।

पत्र में कहा गया है कि 90 दिनों से अधिक समय से जारी हड़ताल के कारण मनरेगा योजनाएं प्रभावित हुई हैं, वहीं हजारों कर्मियों और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति भी गंभीर हो गई है।

बच्चों की पढ़ाई, चिकित्सा और दैनिक जरूरतों पर संकट गहराता जा रहा है। मनरेगाकर्मियों ने सरकार से मांग की है कि ग्राम रोजगार सेवकों के लिए सम्मानजनक समायोजन नीति बनाई जाए, आंदोलनरत कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई रोकी जाए और उनकी सेवा सुरक्षा और भविष्य को लेकर उच्चस्तरीय वार्ता कर स्थायी समाधान निकाला जाए। पत्र में कहा गया है कि यह केवल कर्मचारियों का नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के सम्मान, अस्तित्व और भविष्य का सवाल है। कर्मियों ने सरकार से संवेदनशील निर्णय लेते हुए जल्द समाधान का रास्ता निकालने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story