मानसिक रूप से बीमार दो व्यक्तियों को लाया गया अपना घर आश्रम

WhatsApp Channel Join Now
मानसिक रूप से बीमार दो व्यक्तियों को लाया गया अपना घर आश्रम


मानसिक रूप से बीमार दो व्यक्तियों को लाया गया अपना घर आश्रम


रांची, 19 अगस्त (हि.स.)। प्रणामी ट्रस्ट के अंतर्गत पुंदाग में संचालित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में मंगलवार को दो असहाय और मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों को रेस्क्यू कर लाया गया।

दोनों को सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में आश्रय दिया गया। इसके साथ ही आश्रम में निराश्रितों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है।

दोनों व्यक्तियों की आश्रम लाने से पहले अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई। उनकी पहचान और पते की जानकारी नहीं मिल सकी। बताया गया कि दोनों अपनी याददाश्त भी खो चुके हैं। आश्रम प्रबंधन ने उनकी पहचान के लिए एक का नाम सुदामा और दूसरे का नाम गोविंद रखा है।

रेस्क्यू टीम में सेवा साथी मुकुंद यादव, परमेश्वर प्रमाणिक और सूरज प्रमाणिक शामिल थे। आश्रम के मीडिया प्रभारीसंजय सर्राफ ने बताया कि आश्रम की टीम सूचना मिलने पर समय-समय पर जरूरतमंद और निराश्रित लोगों को रेस्क्यू करती है। यहां उन्हें भोजन, रहने और आवश्यक देखभाल की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

उन्होंने कहा कि आश्रम में निराश्रितों को घर जैसा वातावरण देने का प्रयास किया जाता है। पिछले सप्ताह भी एक निराश्रित को आश्रम लाया गया था।

आश्रम के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि आश्रम की टीम को सूचना मिली थी कि रातू के समीप एक असहाय व्यक्ति लावारिस हालत में घूम रहा है। वह काफी अस्वच्छ अवस्था में था। टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रेस्क्यू किया। वहीं दूसरा व्यक्ति एचईसी के शालीमार बाग इलाके में घूम रहा था। उसे भी टीम ने सुरक्षित आश्रम पहुंचाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story