अर्ध विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
अर्ध विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार


दुमका, 10 नवंबर (हि.स.)। अर्ध विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म मामले में काठीकुण्ड पुलिस दो आरोपितों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपित थाना क्षेत्र के तेलियाचक गांव निवासी राजेश कुमार शील उर्फ राजेश कुमार सिंह और बड़ा काठीकुण्ड निवासी मालिक टुडू उर्फ भुत टुडू है। इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिली कि काठीकुण्ड स्थित हटिया परिसर में पुराना केन्दु पत्ता गोदाम में कुछ लोग एक महिला से छेड़खानी की जा रही है।

मामले में पुलिस सनहा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई को लेकर गश्ती दल के साथ घटनास्थल पहुंची जहां अर्ध विक्षिप्त महिला की पुराना केन्दु पत्ता के गोदाम में चिल्लाने की आवाज सुनी। महिला के साथ दोनों युवक जबरदस्ती कर रहे थे। मौके पर पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफल रही। वहीं पुलिस ने मामले में पीड़िता के परिजन के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775054 Articles

Share this story