झामुमो जिला कमिटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री और कल्पना से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
झामुमो जिला कमिटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री और कल्पना से की मुलाकात


देवघर, 26 नवंबर (हि.स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) देवघर जिला कमिटी के सदस्यों ने जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन की मजबूती, महिला सशक्तिकरण और झामुमो के सांगठनिक विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान देवघर की डिप्टी मेयर टिप चटर्जी, महिला जिला उपाध्यक्ष हीरा देवी, जिला उपाध्यक्ष इटियाज मिर्जा, युवा नगर उपाध्यक्ष दीपक दास, वार्ड संख्या 30 के पार्षद गोपी गुप्ता, मधुपुर महिला नगर अध्यक्ष रजनी मुर्मू, बीना सिंह सहित देवघर संगठन के कई सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान मंत्री हफीजुल हसन भी मौजूद थे।

इस संबंध में झामुमो की महिला जिला अध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य नीलम देवी ने बताया कि मुलाकात के दौरान विधायक कल्पना सोरेन ने देवघर की महिला संगठन के साथ बैठक करने पर सहमति जताई है। इसके बाद जल्द ही महिला मोर्चा की ओर से एक भव्य संगठनात्मक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी और कल्पना सोरेन को देवघर आमंत्रित किया जाएगा।

नीलम देवी ने कहा कि झामुमो का लक्ष्य देवघर की धरती पर महिला शक्ति की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके लिए हजारों की संख्या में माताओं, बहनों और बेटियों को संगठन से जोड़ने की दिशा में पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि घर-घर तक संगठन की विचारधारा पहुंचाने, महिलाओं को सम्मान एवं अधिकारों की लड़ाई से जोड़ने और बूथ स्तर से जिला स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783867 Articles

Share this story