सीसीएल गांधी नगर अस्पताल के मेगा रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रहित

WhatsApp Channel Join Now
सीसीएल गांधी नगर अस्पताल के मेगा रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रहित


रांची, 14 जून (हि.स.)। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के गांधी नगर अस्पताल स्थित ब्लड सेंटर में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने किया। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजूरा, मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार और अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस दौरान उपस्थित गणमान्यों सहित सभी लोगों ने भविष्य में ऐसे रक्तदान शिविरों को और अधिक प्रोत्साहित और रक्तदान करने का शपथ लिया, ताकि अधिक से अधिक रक्तदाता रक्तदान के लिए प्रेरित हों।

रक्तदान शिविर का आयोजन सीसीएल, रांची के गांधी नगर अस्पताल स्थित ब्लड सेंटर की ओर से डॉ राज कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रभारी), सीसीएल और डॉ भरत सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रभारी), गांधी नगर अस्पताल, सीसीएल के मार्गदर्शन में किया गया।

शिविर के दौरान कुल 50 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदाताओं में 44 पुरुष और 06 महिला रक्तदाता शामिल रहे, जिन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव जीवन बचाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। उल्लेखनीय है कि इस दौरान ऐसे कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने वाले और महिला रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया।

शिविर के आयोजन में डॉ अनीता कुमारी, विभागाध्यक्ष (पैथोलॉजी), डॉ खुशबू सरन, डॉ श्रीमोयी मुखर्जी, डॉ मोहना मंडल सहित ब्लड सेंटर के तकनीशियन और सहयोगी कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story