पेयजल विक्रेता संघ की नगर आयुक्त के साथ बैठक, लाइसेंस नवीनीकरण पर बनी सहमति

WhatsApp Channel Join Now
पेयजल विक्रेता संघ की नगर आयुक्त के साथ बैठक, लाइसेंस नवीनीकरण पर बनी सहमति


पेयजल विक्रेता संघ की नगर आयुक्त के साथ बैठक, लाइसेंस नवीनीकरण पर बनी सहमति


देवघर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। पेयजल विक्रेता संघ के प्रतिनिधिमंडल की मंगलवार को नगर आयुक्त सुलोचना मीणा के साथ बैठक हुई।

बैठक में देवघर नगर निगम क्षेत्र में संचालित पानी प्लांटों के जार से संबंधित ट्रेड लाइसेंस बनाने और पुराने लाइसेंस के नवीनीकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को देवघर नगर निगम कार्यालय में पानी प्लांट संचालकों के ट्रेड लाइसेंस बनाने और पुराने लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके तहत नगर निगम क्षेत्र के सभी पानी प्लांट संचालकों को अपना ट्रेड लाइसेंस बनवाना होगा। वहीं, जिन संचालकों के पास पहले से लाइसेंस है, उन्हें उसका नवीनीकरण कराना होगा।

पेयजल विक्रेता संघ, देवघर के सचिव सर्वोत्तम बरनवाल ने नगर निगम क्षेत्र के सभी पानी प्लांट संचालकों से अपील की है कि वे 16 अक्टूबर को नगर निगम कार्यालय पहुंचकर लाइसेंस बनाने या नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी कराएं। उन्होंने कहा कि समय पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने से भविष्य में होने वाली असुविधा से बचा जा सकता है।

बैठक में पेयजल विक्रेता संघ के अध्यक्ष रविकांत, सचिव सर्वोत्तम बरनवाल, उपाध्यक्ष अजीत कुमार, विकास बरनवाल, विकास भारद्वाज और अमन सिंह सहित संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

संघ के पदाधिकारियों ने सभी पानी प्लांट संचालकों से इस सूचना को गंभीरता से लेने और निर्धारित तिथि पर नगर निगम कार्यालय पहुंचकर लाइसेंस संबंधी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760405 Articles

Share this story