झारखंड में एसआईआर सुनवाई 93 प्रतिशत पूरी, 30 नवंबर तक शत-प्रतिशत निष्पादन का निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड में एसआईआर सुनवाई 93 प्रतिशत पूरी, 30 नवंबर तक शत-प्रतिशत निष्पादन का निर्देश


रांची, 26 नवंबर (हि.स.)। झारखंड के 81 विधानसभा क्षेत्रों में से 41 में एसआईआर के तहत नो मैपिंग और तार्किक विसंगतियों से जुड़े मामलों की सुनवाई 93 प्रतिशत से अधिक पूरी हो चुकी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 40 विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

उन्होंने कम प्रगति वाले क्षेत्रों में सुनवाई तेज करने और लंबित मामलों का नियमानुसार निष्पादन करने का निर्देश दिया। के. रवि कुमार ने कहा कि 30 नवंबर तक नो मैपिंग, तार्किक विसंगति और अन्य सभी लंबित मामलों का निष्पादन शत-प्रतिशत पूरा करें। उन्होंने होम टू रोल वेरिफिकेशन में भी तेजी लाने को कहा।

उन्होंने निर्देश दिया कि सत्यापन के दौरान 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पात्र भारतीय नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष प्रयास किया जाये। बैठक में निर्वाचन विभाग के अधिकारी और संबंधित जिलों के पदाधिकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783884 Articles

Share this story