उपायुक्त ने विकास कार्यों में देरी करनेवाले एजेंसियों को शोकॉज जारी करने का दिया निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
उपायुक्त ने विकास कार्यों में देरी करनेवाले एजेंसियों को शोकॉज जारी करने का दिया निर्देश


देवघर, 20 जून (हि.स.)। समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में खेल और पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 और जिला पर्यटन संवर्धन परिषद के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विकास कार्यों में देरी और लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए दोषी कार्य एजेंसियों को चिन्हित कर शोकॉज जारी करने और उन्हें ब्लैकलिस्ट करने की अनुशंसा भेजने का निर्देश दिया।

उन्होंने सभी लंबित और निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर दिया। साथ ही खेल मैदानों और पर्यटन स्थलों के लिए भूमि उपलब्धता की समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय अंचलाधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने वर्षों से लंबित योजनाओं को युद्धस्तर पर पूरा करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि योजनाओं में अनावश्यक देरी से सरकारी संसाधनों की हानि होती है और आम जनता विकास के लाभ से वंचित रह जाती है।

बैठक में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, विभिन्न विभागों के अभियंता एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story