आरटीई को लेकर नौ मई को निजी स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक

WhatsApp Channel Join Now

रांची, 08 मई (हि.स.)। राइट टू एजुकेशन (आरटीई) शिक्षा का अधिकार अधिनियम को लेकर रांची जिले के सभी निजी विद्यालयों के प्राचार्यों और अधिकृत प्रतिनिधियों की बैठक रांची में आगामी नौ मई 2026 को आयोजित की जाएगी।

जिला प्रशासन की ओर शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची की अध्यक्षता में पूर्वाह्न 11:30 बजे से आर्यभट्ट सभागार, रांची यूनिवर्सिटी में होगी। जहां खास तौर पर बैठक में निजी विद्यालयों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की संभावना है।

जिला प्रशासन ने सभी निजी स्कूलों से निर्देशों का पालन करते हुए अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है, ताकि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विषयों पर समन्वय और बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में जिले के सीबीएसई, आईसीएससी, जैक एवं अन्य बोर्ड से संबद्ध सभी निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार बैठक में आरटीई अधिनियम से जुड़े विभिन्न प्रावधानों, स्कूलों की जिम्मेदारियों और शिक्षा के अधिकार से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story