परशुराम जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर समाज की बैठक

WhatsApp Channel Join Now
परशुराम जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर समाज की बैठक


रांची, 17 अप्रैल (हि.स.)।

सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक शुक्रवार को रांची में आयोजित की गई। इस अवसर पर सर्वसम्मति से भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में तय किया गया कि 19 अप्रैल 2026 को परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यरूप से अशोक पुरोहित ने बताया कि पूजा-अर्चना के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों का स्वागत किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि परशुराम जन्मोत्सव समाज की आस्था और परंपरा का प्रतीक है, जिसे हर वर्ष उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। इस अवसर पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा का भी समाज की ओर से स्वागत किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता राजीव रंजन मिश्रा ने की, जबकि संचालन गोपाल पारीक ने किया।

बैठक में अशोक पुरोहित, अरुण झा, चंदन मिश्रा, जितेंद्र पाठक, वीएस तिवारी, डॉ धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, संतोष पाठक, गोपाल पारीक, शिवपूजन पाठक, अरुण मिश्रा, ललन बाबा, राज किशोर मिश्रा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story