मेकॉन और ईवाई के बीच रणनीतिक समझौता

WhatsApp Channel Join Now
मेकॉन और ईवाई के बीच रणनीतिक समझौता


रांची, 10 नवंबर (हि.स.)। औद्योगिक विकास और निवेश आकर्षित करने की दिशा में मेकॉन लिमिटेड (मेकॉन) और अर्न्स्ट एंड यंग एलएलपी (ई एंड वाई) के बीच रणनीतिक साझेदारी (एमओयू) की गई है।

यह जानकारी मेकॉन की सीमतिंनी साहु ने मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी है। उन्होंने बताया कि दोनों संस्थानों के बीच निवेश आकर्षण, निवेश सुविधा और आर्थिक विकास सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत दोनों संस्थान अपनी विशेषज्ञता, अनुभव और तकनीकी क्षमताओं का संयुक्त उपयोग करते हुए निवेश के नए अवसरों की पहचान करेंगे। इसके साथ ही औद्योगिक और संरचनात्मक परियोजनाओं के विकास और क्रियान्वयन को गति देने के लिए मिलकर काम करेंगे।

साहू ने बताया कि साझेदारी का प्रमुख उद्देश्य संभावित निवेशकों को आकर्षित करना, निवेश संबंधी प्रक्रियाओं को सरल बनाना और अनुकूल निवेश वातावरण तैयार करने में सहयोग देना है। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं का आकलन, विकास की प्राथमिकताओं का निर्धारण और आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने वाली योजनाओं पर भी काम किया जाएगा।

इस रणनीतिक सहयोग से औद्योगिक विकास, निवेश संवर्धन और बुनियादी ढांचे के विस्तार को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775104 Articles

Share this story