गांधी जयंती पर बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें
Sep 30, 2026, 20:42 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रांची, 30 सितंबर (हि .स.)। गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर को नगर निगम क्षेत्र के सभी मांस, मछली की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। इस दौरान इनकी खरीद-बिक्री पर भी रोक रहेगी।
नगर निगम के अपर नगर आयुक्त की ओर से बुधवार को जारी निर्देश में कहा गया है कि 02 अक्टूबर को मांस, मछली या मुर्गा की बिक्री करते हुए कोई व्यक्ति पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निगम ने संबंधित दुकानदारों से आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

