आश्रम में दिव्यांग-निराश्रितों को कराया गया भोजन

WhatsApp Channel Join Now
आश्रम में दिव्यांग-निराश्रितों को कराया गया भोजन


रांची, 30 अप्रैल (हि.स.)। प्रणामी ट्रस्ट, रांची की ओर से संचालित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम, पुंदाग परिसर स्थित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में गुरुवार को दिव्यांग, मंदबुद्धि और निराश्रित आश्रमवासियों की सेवा के लिए विशेष भोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह आयोजन अभिषेक नेमानी और उनके परिवार के सौजन्य से संपन्न हुआ।

इस दाैरान आश्रम में रह रहे 48 मंदबुद्धि, दिव्यांग और निराश्रित प्रभुजनों सहित उनकी सेवा में लगे सेवादारों को विभिन्न व्यंजनों के साथ अन्नपूर्णा सेवा की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं होती और ऐसे सेवा कार्यों को समाज के हर वर्ग का सहयोग एवं प्रोत्साहन मिलना चाहिए।

कई सामाजिक सहयोगियों की ओर से आश्रम में रह रहे जरूरतमंदों के लिए खाद्य सामग्री और आवश्यक वस्तुएं भी उपलब्ध कराई गईं। सेवा कार्य में समाज के अनेक परिवारों और दानदाताओं ने सहयोग दिया। आश्रम के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि पिछले 15 दिनों के दौरान 3290 निराश्रितों के देखभाल करने वाले सेवादारों के बीच अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज कुमार चौधरी, संजय सर्राफ, विशाल जालान, सुनील पोद्दार सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story