मेयर ने कुष्ठ कॉलोनी से शुरू किया कंबल वितरण अभियान

WhatsApp Channel Join Now
मेयर ने कुष्ठ कॉलोनी से शुरू किया कंबल वितरण अभियान


रांची, 28 नवंबर (हि.स.)।

बढ़ती ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए रांची नगर निगम ने कंबल वितरण अभियान शुरू किया है। शनिवार को मेयर रोशनी खलखो ने वार्ड संख्या-38 के जगन्नाथपुर स्थित कुष्ठ कॉलोनी में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित कर अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर मेयर ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना नगर निगम की प्राथमिकता है। कोई भी जरूरतमंद ठंड के कारण परेशानी न झेले, इसके लिए निगम की ओर से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कंबल वितरण अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।

इसका दायरा बढ़ाकर शहर के अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाने की योजना है। नगर निगम के सभी वार्डों में वार्ड पार्षदों और संबंधित पदाधिकारियों के माध्यम से जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराए जाएंगे।

मेयर ने कहा कि जनसेवा और मानवीय संवेदनाओं के साथ जरूरतमंदों की सहायता करना सामूहिक जिम्मेदारी है। रांची नगर निगम गरीब और असहाय लोगों के हित में हरसंभव प्रयास जारी रखेगा।

इस अवसर पर उपमहापौर नीरज कुमार, स्थानीय वार्ड पार्षद अवधेश ठाकुर, उमेश तिवारी सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784996 Articles

Share this story