महापौर ने किया जिम का उद्घाटन
रांची, 13 सितंबर (हि.स.)। रांची के कोकर स्थित टुनकी टोली में रविवार को वोल्टेज यूनिसेक्स जिम का उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रांची की महापौर रोशनी खलखो, भैरव सिंह, हिंदू जागरण मंच के प्रांत संयोजक विक्रम शर्मा उपस्थित थे।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद अर्जुन यादव और युवा मोर्चा के गुड्डू राय, महावीर लकड़ा सहित क्षेत्र के गणमान्य मौजूद थे। समारोह में स्थानीय लोग एवं युवा भी माैजूद थे।
इस अवसर पर जिम के संचालक धीरज राय ने कहा कि वोल्टेज यूनिसेक्स जिम शुरू करने का हमारा उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं एवं आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। आज के व्यस्त जीवन में शारीरिक फिटनेस बेहद जरूरी है। हमारा प्रयास रहेगा कि सभी आयु वर्ग के लोगों को सुरक्षित, अनुशासित और सकारात्मक वातावरण में व्यायाम की सुविधा मिले।
उन्होंने कहा कि जिम में आधुनिक सुविधाओं के साथ लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। युवाओं को नशे एवं अस्वस्थ जीवनशैली से दूर रखकर खेल, व्यायाम और स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करना भी संस्थान का प्रमुख उद्देश्य है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

