महापौर ने वेंडर मार्केट का किया औचक निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
महापौर ने वेंडर मार्केट का किया औचक निरीक्षण


रांची, 30 मार्च (हि.स.)। रांची नगर निगम महापौर ने मोरहाबादी स्थित वेंडर मार्केट का सोमवार को औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि वेंडर मार्केट में दुकान आवंटन की लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसी को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कई तथ्य सामने आए हैं, जिसपर नियमसम्मत कार्रवाई की जाएगी। वहां के दुकानदारों को आश्वस्त किया कि, मेरे रहते किसी के भी साथ अन्याय नहीं होगा।

निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि यहां शौचालय, पेयजल एवं पार्किंग की सुविधाओं को बढ़ाने की जरूरत है, इस दिशा में सिटी मैनेजर और निगम के अन्य पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story